BJP VS AAP: 16 AAP कैंडिडेट्स को BJP ने दिया 15-15 करोड़ का ऑफर: केजरीवाल

दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर कैंडिडेट्स की खरीद-फरोख्त के गंभीर आरोप लगाए हैं। केजरीवाल का कहना है कि भाजपा उनके विधायकों को फोन कर 15-15 करोड़ रुपये देने का ऑफर दे रही है। उन्होंने कहा कि यह सब जानबूझकर किया जा रहा है ताकि कुछ उम्मीदवारों को तोड़ा जा सके। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा,

“कुछ एजेंसियां दिखा रही हैं कि भाजपा को 55 सीटें मिल रही हैं। लेकिन फिर भी उनके 16 उम्मीदवारों को फोन आ रहे हैं, जिसमें उन्हें AAP छोड़कर भाजपा में शामिल होने के लिए 15-15 करोड़ देने की पेशकश की जा रही है। अगर भाजपा को बहुमत मिल रहा है तो फिर यह फोन क्यों आ रहे हैं?”

उन्होंने कहा, “हमारे उम्मीदवारों को तोड़ने के लिए यह सब किया जा रहा है, लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाता हूं, हमारा एक भी आदमी नहीं टूटेगा।”

मुकेश अहलावत का बयान

दिल्ली सरकार के मंत्री और सुल्तानपुर मजरा से उम्मीदवार मुकेश अहलावत ने भी केजरीवाल के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा, “मुझे भी एक फोन आया था जिसमें कहा गया कि अगर मैं AAP छोड़कर उनकी पार्टी में शामिल होता हूं तो मुझे 15 करोड़ रुपये दिए जाएंगे और मंत्री बना दिया जाएगा। मैं मरते दम तक AAP नहीं छोड़ूंगा।”

भाजपा की कानूनी धमकी

केजरीवाल के आरोपों पर भाजपा ने कड़ा जवाब दिया है। भाजपा ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल अपने आरोप वापस नहीं लेते तो वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

एग्जिट पोल और चुनाव की भविष्यवाणी

5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों के लिए 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल में से 12 ने भाजपा को बहुमत मिलने का दावा किया है, जबकि 2 पोल में AAP को सत्ता में आने की संभावना बताई गई है। एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक भाजपा को 45 से 55 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सीएनएक्स पोल में भाजपा को 49 से 61 सीटें मिलने का अनुमान है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई