संसद में सीढ़ियों से गिरे भाजपा सांसद, राहुल गांधी पर लगाया धक्कामुक्की का आरोप

दिल्ली। ओडिशा के बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सिंह सारंगी गुरुवार को संसद की सीढ़ियों से गिर गए। उनके सिर पर चोट लग गई और उन्हें व्हीलचेयर पर बिठाकर ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया।

सारंगी ने आरोप लगाया कि वे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की धक्कामुक्की की वजह से गिरे थे। उन्होंने कहा कि राहुल ने किसी सांसद को धक्का दिया। वह सांसद उनके ऊपर गिर गया, जिससे उन्हें चोट लगी।

इधर राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने उन्हें धमकाया है । संसद के मेन गेट मकर द्वार पर उनके जमावड़े की वजह से उन्हें संसद के अंदर जाने में भी परेशानी हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने राहुल और प्रियंका के साथ धक्कामुक्की की। इस बीच राज्यसभा और लोकसभा दोनों ही सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई