छत्तीसगढ़ में बीजेपी विधायक दीपेश साहू पर पेट्रोल बम से हमला, एक युवक घायल 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा विधायक दीपेश साहू पर सोमवार की रात एक कार्यक्रम में पेट्रोल बम से अज्ञात आरोपी ने हमला कर दिया। हादसे में एक युवक घायल हो गया। अज्ञात शख्स ने शराब की बोतल में पेट्रोल भर कर विधायक के ऊपर फेंका, गनीमत रही कि यह बोतल दीपेश साहू को न लगकर मंच के पास काम कर रहें साउंड सिस्टम ऑपरेटर को लगी।

हमले में युवक के सिर पर चोट आई है। बेमेतरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विधायक दीपेश साहू जिला मुख्यालय से दूर चारभांठा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए हुए थे।  रात 10 से 11 बजे के बीच मंच पर अतिथियों का स्वागत चल रहा था। इसी दौरान अज्ञात शख्स ने शराब की बोतल में पेट्रोल भरकर विधायक दीपेश साहू पर फेंका लेकिन निशाना चूक गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आयोजन समिति के सदस्यों ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है। 

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई