नागपुर में बीजेपी की बढ़त, नासिक और नांदेड़ में कड़ा मुकाबला जारी

महाराष्ट्र के नागपुर, नासिक और नांदेड़ में नगर निकाय चुनावों की मतगणना जारी है। 15 जनवरी को हुए मतदान के बाद शुक्रवार को नतीजे सामने आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में नागपुर नगर निगम में बीजेपी की स्थिति मजबूत नजर आ रही है और यहां मेयर पद पर पार्टी का कब्जा तय माना जा रहा है।

नागपुर नगर निगम में कुल 151 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। बीजेपी और शिवसेना गठबंधन ने यहां अधिकांश सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। वहीं कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना (उद्धव गुट), एमएनएस और अन्य दलों ने भी बड़ी संख्या में प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। अब तक के रुझानों में बीजेपी को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है।

नासिक नगर निगम की सभी 122 सीटों पर मुकाबला हो रहा है। यहां त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल रहा है। बीजेपी अकेले चुनाव लड़ रही है, जबकि शिवसेना-एनसीपी गठबंधन और महाविकास आघाड़ी ने भी पूरी ताकत झोंकी है। बीजेपी नेताओं का दावा है कि पार्टी 100 से अधिक सीटें जीत सकती है, हालांकि शुरुआती रुझानों में मुकाबला कड़ा बना हुआ है।

नांदेड़ महानगरपालिका की 81 सीटों के लिए भी मतगणना जारी है। यहां सत्ता पर कब्जा करने के लिए 42 सीटों की जरूरत है। बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी के विभिन्न गुटों और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। नांदेड़ में मतदान प्रतिशत करीब 55 प्रतिशत रहा था और शुरुआती रुझानों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है।

कुल मिलाकर महाराष्ट्र के इन तीन प्रमुख नगर निकायों में चुनावी तस्वीर अलग-अलग नजर आ रही है। जहां नागपुर में बीजेपी मजबूत स्थिति में है, वहीं नासिक और नांदेड़ में अंतिम नतीजों तक स्थिति साफ होने की संभावना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई