भाजपा नेत्री के बेटे के साथ मारपीट, ईंट और पत्थर मारकर वाहनों में की तोड़फोड़

बिलासपुर। बिलासपुर में युवकों के एक गुट ने बीजेपी नेता के बेटे से साथ जमकर मारपीट की है। युवकों ने इस दौरान ईंट पत्थर से हमला करते हुए वाहनों में भी तोड़फोड़ की है। घटना का CCTV फूटेज सामने आया है। क्षेत्रवासियों ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, पूरा मामला सिरगिट्टी क्षेत्र का है, जहां बीजेपी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गायत्री मनोज दुबे के बेटे कृष्णा दुबे के साथ युवकों के गुट ने जमकर मारपीट की और मोहल्ले में हंगामा मचाया। बताया जा रहा है, कृष्णा दुबे घर पर था। इसी दौरान कुछ युवक हांथ में ईंट पत्थर लेकर मोहल्ले में हंगामा मचा रहे थे। हंगामा करने से मना करने पर युवकों ने कृष्णा से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान युवकों ने ईंट पत्थर से हमला करते हुए वहां रखे वाहनों में भी तोड़फोड़ की।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई