दीपक बैज के खिलाफ बीजेपी नेता ने की थानें में शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर। आदिवासी विकास विभाग द्वारा ₹51,99,920.00 की स्टील वाटर जग खरीदी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक रसीद वायरल कर इसे “भ्रष्टाचार का घिनौना उदाहरण” बताया। इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। अब BJP ने भी पलटवार किया है। भाजपा सोशल मीडिया सह-संयोजक मितुल कोठारी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

मामला आदिवासी छात्रावासों के लिए 160 स्टील वाटर जग की अत्यधिक कीमत पर खरीदी का है। वायरल दस्तावेजों के अनुसार, यह खरीदी GeM पोर्टल के माध्यम से प्रस्तावित की गई थी। खरीदार के रूप में हेमलाल कमर का नाम सामने आया है, और अनुबंध संख्या GEAMC–511687731515638 बताई गई है। दस्तावेजों के मुताबिक, यह ऑर्डर 9 जनवरी 2025 को दोपहर 1 बजे सप्लायर को दिया गया था।

हालांकि, विवाद बढ़ने पर विभाग ने सफाई दी है कि यह केवल एक प्रस्तावित आदेश था जिसे बाद में विक्रेता ने अस्वीकार कर दिया और पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी गई। विभाग ने किसी तरह के भ्रष्टाचार से इनकार करते हुए कहा कि खरीदारी को अंतिम रूप नहीं दिया गया था। फिलहाल मामला राजनीतिक और प्रशासनिक बहस का विषय बना हुआ है। सिविल लाइन पुलिस जांच कर रही है।

पढ़े शिकायत की कॉपी

दीपक बैज के खिलाफ रायपुर के थाने में शिकायत, सीएम साय की छवि धूमिल करने का आरोप

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई