BJP Delhi: दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को, नए सीएम 20 फरवरी को शपथ लेंगे 

नई दिल्ली। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए सोमवार को बुलाई गई भाजपा विधायक दल की बैठक अब 19 फरवरी को होगी। बैठक के बाद 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पहले ही साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा। इस बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा हो सकती है। भाजपा ने 71% स्ट्राइक रेट के साथ 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी की है। ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह एक बड़ा इवेंट बन सकता है, जिसमें 1 लाख से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। दिल्ली में भाजपा की सत्ता में वापसी के बाद 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी, जहां नए मुख्यमंत्री का चयन होगा और 20 फरवरी को उनका शपथ ग्रहण होगा। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

भाजपा और NDA की बढ़ती ताकत

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा और NDA अब देश के 28 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में से 21 राज्यों में सरकार बना चुकी है। भाजपा की स्थिति अब 2018 के समान हो गई है, जब पार्टी ने देश के 21 राज्यों में अपनी सरकार बनाई थी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) को इस बार केवल 22 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को तीसरे चुनाव में भी कोई सीट नहीं मिली।

भाजपा के लिए मुख्यमंत्री की रेस में 6 नाम

भाजपा के मुख्यमंत्री के नाम पर कई कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार 6 विधायकों के नाम सबसे आगे हैं। पार्टी ने 15 विधायकों के नाम में से 9 नाम शॉर्टलिस्ट किए हैं, जिनमें से मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और स्पीकर के नाम तय किए जाएंगे।

दिल्ली मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 7 मंत्री हो सकते हैं, जिनमें से एक-एक विधायक दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों से चुने जा सकते हैं। जातिगत समीकरण और पिछले चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये चयन होगा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई