रायपुर में भाजपा पार्षद दल ने डिप्टी सीएम अरुण साव से की मुलाकात, शहर के विकास पर हुई चर्चा

रायपुर। रायपुर नगर निगम के भाजपा पार्षद दल ने रविवार को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात की। यह मुलाकात नया रायपुर स्थित उनके निवास पर हुई।
मेयर मीनल चौबे ने फेसबुक पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि भाजपा पार्षद दल ने उपमुख्यमंत्री को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और शहर के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा निगम कार्यों की प्रगति पर सार्थक चर्चा की।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर नगर निगम के प्रयासों की सराहना की और शहर के विकास कार्यों में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।





