BJP पार्षद प्रत्याशी की मौत, अस्पताल में ली अंतिम सांस

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड 14 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी सीमामनी दिवाकर की मौत हो गई। वह गर्भवती थीं और 25 दिन पहले सिजेरियन ऑपरेशन से एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। ऑपरेशन के बाद उन्हें असहनीय दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि ऑपरेशन के बाद उनके टांकों में सूजन आ गई थी, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां रविवार शाम उनका निधन हो गया। सीमामनी दिवाकर पहले नवागढ़ वार्ड 3 से पार्षद थीं और इस बार वार्ड 14 से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी थीं। उनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई