BJP-Congress clash: कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प, कांग्रेस ने गुंडागर्दी का लगाया आरोप, कहा-महापौर प्रत्याशी विनय जायसवाल पर हुआ हमला

BJP-Congress clash (चिरमिरी) : एमसीबी जिले के चिरमिरी नगर निगम से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सरेआम प्रत्याशी आमने-सामने आ गए और इनके बीच काफी झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टीका टिप्पणी से शुरू हुई झड़प काफी बड़ी बन गई। इस बीच पूर्व भाजपा विधायक और नगर निगम चिरमिरी के प्रत्याशी डॉ विनय जायसवाल मारपीट करने आ गए। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने झड़प का माहौल बना दिया था।
इसी दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल विरोध करते हुए गुंडा-गर्दी पर उतारू हो गए। जहां आम जनता की समस्याओं को सुनने और भावी जनप्रतिनिधियों की सोच को जानने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां पर कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ0 विनय जायसवाल और भाजपा के प्रत्याशी राम नरेश राय शामिल थे।
इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता और पार्षद प्रत्याशी शिवांश जैन ने एक टिप्पणी की जो कि कार्यकर्ता को काफी नागवार गुजरी। इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता में तनातनी का माहौल पैदा हो गया और ये सभी आमने-सामने गए थे, इसी दौरान बीच बचाव करने पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. विनय जायसवाल भी पहुंच गए थे। जहां उन्होंने गुंडा-गर्दी दिखाते हुए भीड़ के बीच में जाकर लोगों से मारपीट की स्थिति पैदा कर दी थी।





