भाजपा प्रत्याशी राजेश दुसिजा को मिल रहा वार्ड वासियों का स्नेह, घर-घर जा के कर रहे जनसंपर्क..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव के मतदान को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं ऐसे में प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 61 से भाजपा प्रत्याशी राजेश दुसेजा भी लगातार जनसंपर्क कर लोगों से एक बार पुनः उन्हें जीत दिलाने की अपील कर रहे हैं। घर-घर में उनकी सीधी पहचान भी है यही वजह है कि लोग भी उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिए तैयार है। क्योंकि राजेश इसी वार्ड से तीन बार के पार्षद है। तो वहीं यह उनकी चौथी पारी है इन तीन सालों में उन्होंने वार्ड के चौमुखी विकास के लिए काम किया और वार्ड में सड़क पानी बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर किया लेकिन अब राजेश मानते हैं। कि उनकी सबसे बड़ी चुनौती अब आगे हुंडई चौक में यातायात को व्यवस्थित करने के साथ पूर्ण और पप्पू से नया अरपा पुल के बीच शौचालय नहीं होने से बाहर से आने वाले यात्रियों को समस्या होती है। ऐसे में उनकी यह दोनों कार्यों की प्राथमिकता चुनाव जीतने के बाद करने की है। जिसे वह पूर्ण करने की पूरी कोशिश करेंगे।
15 सालों से जनता के सुख दुख के साथी
घर-घर जनसंपर्क के दौरान उन्हें मिल रहे अपार स्नेह को उन्होंने जनता का प्यार बताते हुए कहा कि 15 सालों में उन्होंने वार्ड की जनता के सुख दुख के साथ उनके हर वार्ड के कार्यों को प्राथमिकता में रखकर पूरा किया है यही वजह है कि वार्ड की जनता उन्हें मौजूदा समय पर विश्वास जाता रही है उनका दावा है कि अगर इस बार भी वह पार्षद के तौर पर निर्वाचित होते हैं तो वार्ड की जनता की समस्याओं का पूर्ण तरह से निदान कर देंगे।