Nagar nigam chunav : शहीद विनोद चौबे नगर में भाजपा प्रत्याशी का दावा, जनता देगी अवसर तो वार्ड का करेंगे विकास

बिलासपुर: Nagar nigam chunav वार्ड क्रमांक 32 शहीद विनोद चौबे नगर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अमित तिवारी मैदान में है अमित तिवारी के रैलियों में उमड़ रहा जन सैलाब और उनके जनसंपर्क के दौरान जनता का मिल रहा आशीर्वाद दर्शा रहा है कि अमित तिवारी वार्ड वासियों की पहली पसंद है…
11 फरवरी को नगर निगम बिलासपुर में पार्षद और महापौर के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न होनी है इससे पहले चुनावी शोर वार्डों में नजर आ रहा है भाजपा और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखा रहे हैं जिसके मध्य नजर वार्डों में इस दोनों प्रत्याशियों के बैनर पोस्टर के साथ जनसंपर्क का दौर भी चल रहा है इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 32 शहीद विनोद चौबे नगर से भाजपा प्रत्याशी अमित तिवारी लगातार जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं इस पूरे जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी अमित तिवारी ने वार्डों में व्याप्त समस्या पाई है सड़क नाली पानी का तो वार्ड में बुरा हाल है ही साथ ही यहां स्ट्रीट लाइट और सफाई भी सही ढंग से नहीं होती जिसकी वजह से वार्ड वासी काफी परेशान है पिछले 5 साल यहां कांग्रेस की पार्षद रही लेकिन उनके द्वारा वार्ड के विकास के लिए कोई बेहतर काम नहीं किया गया यही वजह है कि आज की वार्ड वासी समस्याओं से परेशान हैं भाजपा प्रत्याशी अमित तिवारी का दावा है कि अगर जनता उन्हें अवसर देती है तो वह वार्ड में समुचित व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे जनता के द्वार हमेशा के लिए खुले रहेंगे…
भाजपा प्रत्याशी अमित तिवारी का मानना है कि जनता वार्ड पार्षद को वार्ड के विकास के लिए चुनौती है लेकिन अगर वह ही विकास को प्राथमिकता नहीं देगा तो फिर ऐसे जनप्रतिनिधि का क्या फायदा उनका कहना है कि मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने के साथ शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है और वह इसे निभाएंगे भी..
आरोप प्रत्यारोप और वार्ड विकास को लेकर चुनाव में तो यह सब चलता है लेकिन हकीकत यह है कि चुनाव जीतने के बाद यह पार्षद की जिम्मेदारी है कि वह अपने वार्ड को सुंदर स्वच्छ और सुरक्षित रखें लेकिन पूर्व पार्षद के द्वारा यह व्यवस्था वार्ड में नहीं की गई यही वजह है कि अमित तिवारी वार्ड वासियों से वादा कर रहे हैं कि अगर वे पार्सल निर्वाचित होते हैं तो वार्ड में इन सभी समस्याओं का वह निराकरण कराएंगे।





