बिपाशा बसु का इमोशनल खुलासा: ब्रेकअप के बाद मैं टूट गई थी,

मुंबई।
बॉलीवुड की बोल्ड और दमदार अदाकारा बिपाशा बसु अक्सर अपनी बेबाक राय और निजी जिंदगी के अनुभवों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने अतीत को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसने उनके फैंस को इमोशनल कर दिया।
बिपाशा ने बताया कि जॉन अब्राहम के साथ 9 साल चले रिश्ते के टूटने के बाद वह पूरी तरह से टूट चुकी थीं।
हालांकि आज बिपाशा करण सिंह ग्रोवर के साथ शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं, लेकिन अपने उस दर्दनाक दौर को याद करते हुए उन्होंने जो कहा, वह दिल को छूने वाला है।
बिपाशा-जॉन का 9 साल लंबा रिश्ता, जो सबको परफेक्ट लगता था
एक समय था जब बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम को बॉलीवुड का सबसे स्टाइलिश और परफेक्ट कपल माना जाता था। दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे और फैंस को लगने लगा था कि जल्द ही ये रिश्ता शादी में बदल जाएगा। लेकिन अचानक उनका ब्रेकअप हो गया, जिसने फैंस ही नहीं, खुद बिपाशा को भी गहरा झटका दिया।

बिपाशा ने इंटरव्यू में बताया कि,ब्रेकअप के बाद मुझे लगा कि मुझे यूं ही छोड़ दिया गया है। अपने रिश्ते को 9 साल दिए और बाकी सब छोड़ दिया। कई मौके गंवा दिए, काम से दूर हो गई, और जिससे प्यार किया उसके लिए चट्टान की तरह खड़ी रही।
मैंने जिस चीज के लिए इतनी मेहनत की थी, वो रातोंरात खत्म हो गया था।
“मैं चिल्लाती थी, रोती थी, और अकेलेपन में डूब गई थी। मुझे बहुत दर्द होता था।


बिपाशा बसु आज करण सिंह ग्रोवर की पत्नी और एक प्यारी बेटी की मां हैं। उन्होंने जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू कर लिया है और अपने परिवार के साथ खुश हैं।





