बिलासपुर: बैंक से पैसे निकालकर लौट रही महिला से ऑटो में दिनदहाड़े चोरी

बिलासपुर में एक महिला के साथ दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। महिला ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से 48 हजार रुपये निकाले थे, लेकिन ऑटो में सफर के दौरान उनके पैसे चोरी हो गए।

पीड़िता ममता सूर्यवंशी ने सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने कलेक्टर ऑफिस के सामने स्थित PNB शाखा से 48 हजार रुपये निकाले और बैग में रखकर श्रीराम कृष्ण अस्पताल गईं। शाम को लौटते वक्त वे एक ऑटो में बैठीं, जिसमें पहले से तीन महिलाएं सवार थीं।

जब वह नेहरू चौक के पास ऑटो से उतरीं और बस स्टैंड पहुंचकर बैग चेक किया, तो उसमें रखे सभी रुपये गायब थे। बैग की चैन खुली हुई थी और 500-500 रुपये के नोटों की गड्डी गायब थी।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और ऑटो में सवार संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button