बिलासपुर को मिलेगा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का सौगात, पीएम करेंगे उद्घाटन।।

बिलासपुर संभाग को एम्स के तर्ज पर सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देने जा रहे है, 10 मंजिला सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन पीएम मोदी दोपहर वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में जांच और इलाज मुफ्त रखा गया है, जहां 22 डॉक्टर्स अपनी सेवा देंगे। बतादें की बिलासपुर के कोनी में 200 करोड़ के बजट से बने 10 मंजिला सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए 22 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है, इससे पहले गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों को जिला अस्पताल और सिम्स से सीधी रायपुर के मेकाहारा और एम्स के लिए रेफर कर दिया जाता था क्योंकि यहां मशीनों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी थी,यही वजह है कि कई गंभीर बीमारी के मरीज रायपुर जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड देते थे। पर अब न सिर्फ बिलासपुर बल्कि संभाग के कई जिलों से आने वाले मरीजों को जल्द और बेहतर उपचार इस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में मिलेगा और मरीजों की जान भी बच जाएगी। सुपरस्पेशलिटी में पल्मोनोलॉजी की ओपीडी शुरू होगी। इसमें फेफड़ों और सांस संबंधी जांच की जाती है। फेफड़ों के रोगों और विकारों के निदान और रोकथाम से संबंधित उपचार किया जाएगा। इसके लिए दो डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। जिले में कुछ प्राइवेट अस्पताल में इस जांच के लिए मशीन है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में सुपरस्पेशलिटी में पहली बार यह व्यवस्था होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई