बिलासपुर: लापरवाही का खामियाजा, ट्रेलर ने ली एक की जान, एक गंभीर

बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुई, जिसमें 32 वर्षीय गोपीचंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल घनश्याम को इलाज के लिए सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार अशोक नगर बिलासपुर में रहने वाले गोपीचंद कोरी पिता घनश्याम कोरी उम्र 32 वर्ष व बजरंग ध्रुव पिता धनु ध्रुव उम्र 35 वर्ष बाइक क्रमांक सीजी 10 बीपी 6353 से किसी काम को लेकर ग्राम केंदा गए हुए थे। केंदा में काम निपटाने के बाद वे वापस बिलासपुर लौट रहे थे कि दरसागर मोड़ के पास बिलासपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 4 एन ए 6372 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में लिया। ट्रेलर की चपेट में आने से गोपीचंद कोरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बजरंग ध्रुव बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं घटना के बाद फरार ट्रेलर को ग्राम छतौना से जब्त किया गया हैं। वाहन का चालक फरार हैं। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button