बिलासपुर: बिजली व्यवस्था सुधारने सख्त निर्देश, AE-JE को फोन उठाने के भी आदेश

बिलासपुर। शहर की बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर तिफरा स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कार्यपालक निदेशक ए.के. अम्बस्ट ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और व्यवस्था में तुरंत सुधार लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने खास तौर पर AE (सहायक अभियंता) और JE (कनिष्ठ अभियंता) को सख्त हिदायत दी कि वे उपभोक्ताओं के फोन जरूर उठाएं और शिकायतों का समय पर समाधान करें।
बैठक में बिलासपुर नगर वृत्त के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता शामिल हुए। ईडी अम्बस्ट ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को अब अनदेखा करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अधिकारी समय पर कार्यालय में मौजूद रहें और फील्ड में जाकर बिजली आपूर्ति की निगरानी करें। लगातार मॉनिटरिंग से ही समस्या पर काबू पाया जा सकता है।
ईडी ने यह भी कहा कि शहर में बिजली व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही अब नहीं चलेगी और जल्द सुधार नजर आना चाहिए।





