बिलासपुर एसपी एक्शन :गरबा जगराता अयोजको को सक्त निर्देश दिया ये नियम करना होगा फॉलो

बिलासपुर। नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित रास गरबा, जगराता, डांडिया के आयोजन समितियों की रविवार की शाम एसपी रजनेश सिंह ने बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आयोजन के दौरान परंपराओं का ध्यान रखने कहा। साथ ही किसी भी तरह के अभद्र गानों और नृत्य का प्रदर्शन को रोकने निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को उच्च न्यायालय और शासन की ओर से गाइड लाइन की जानकारी दी।

प्रत्येक समिति की जिम्मेदारी होगी कि वह यातायात को सुगम और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखें । कार्यक्रम स्थल एवं पार्किंग में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रखें । अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगाें की वालंटियर के माध्यम से पहचान कर कार्यक्रम में प्रवेश न दिया जाए। बैठक में एएसपी उमेश कश्यप, सिविल लाइन सीएसपी उमेश प्रसाद गुप्ता, कोतवाली सीएसपी पूजा कुमार, एसडीएम पीयूष तिवारी व शहर के थाना प्रभारी मौजूद रहे।

आयोजन स्थल पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर चर्चा करते हुए एसपी सिंह ने कहा कि समिति द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं एवं कार्यक्रमों का फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराया जाए।

स्वयं सेवकों के माध्यम से कार्यक्रम में आने वाले लोगों का पहचान पत्र चेक किया जाए। भीड़ के अनुमान के मुताबिक आपातकालीन सेवाएं, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की व्यवस्था हो। किसी भी तरह के विवाद की सुचना तत्काल पुलिस को दी जाए।

 

 

 

 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई