बिलासपुर: दिनदहाड़े लूट, ड्राइवर से 1.30 लाख रुपये और बैटरी से भरा झोला छीना

बिलासपुर: व्यापार विहार इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात हो गई। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक ड्राइवर से ₹1,30,330 नकद और एक पुरानी बैटरी से भरा झोला झपट लिया और फरार हो गए। यह घटना तारबाहर थाना क्षेत्र की है।

पीड़ित ड्राइवर का नाम निर्भय कुमार सारथी है, जो पिछले 20 वर्षों से गाड़ी चला रहे हैं। उनके पास खुद की माजदा गाड़ी है, जिससे वे व्यापारियों का सामान ढोते हैं। घटना वाले दिन, यानी 3 जून को, निर्भय लोरमी से दो किराना व्यापारियों से ₹1.30 लाख से ज़्यादा की नकदी और एक बैटरी लेकर व्यापार विहार पहुंचे थे।

निर्भय ने बताया कि वह एक अन्य वाहन चालक पंकज जायसवाल की गाड़ी में लिफ्ट लेकर व्यापार विहार पहुंचे थे, जहां उनकी माजदा पहले से खड़ी थी। जब वह गणेश आलू के सामने माजदा की ओर जा रहे थे, तभी दो युवक बाइक पर आए और उनके हाथ में रखे लाल रंग के झोले को झपट कर भाग गए। उस झोले में नकदी और बैटरी थी।

घटना के वक्त उनके साथ शिवम राजपूत भी मौजूद थे। दोनों ने बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा किया, लेकिन वे तेज़ी से भाग निकले।

घटना के बाद निर्भय कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ BNS की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई