बिलासपुर: फर्जी सीआरपीएफ जवान बनकर रिटायर्ड कर्मी से ठगे 30 हजार, सरकंडा पुलिस ने दर्ज किया मामला

बिलासपुर:छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बार फिर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। इस बार ठग ने खुद को सीआरपीएफ का जवान बताकर रिटायर्ड एसईसीएल कर्मी से 30 हजार रुपए ठग लिए।

यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गीतांजली सिटी फेस-2 में रहने वाले रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी सैय्यद मोहम्मद वकार अफजल को 1 जून को एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सीआरपीएफ का जवान बताया और कहा कि वह दिल्ली ट्रांसफर हो रहा है।

ठग ने वकार अफजल से कहा कि वह अपना पुराना फर्नीचर 1.20 लाख रुपये में बेचना चाहता है। झांसे में आकर अफजल ने UPI के जरिए 30 हजार रुपये अलग-अलग किश्तों में ट्रांसफर कर दिए।

रकम भेजने के बाद भी ठग लगातार बाकी पैसे भेजने का दबाव बनाता रहा। इससे वकार अफजल को शक हुआ और उन्होंने तुरंत सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318 और 4 के तहत केस दर्ज किया है।

सरकंडा थाना प्रभारी नीलेश पांडेय ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के फर्जी कॉल और ऑनलाइन लेन-देन से सतर्क रहें, और किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई