बिलासपुर: स्कूलों में लापरवाही, चार स्कूलों में ताला मिला, शिक्षकों को नोटिस

बिलासपुर: स्कूल खुलने के बाद भी कई शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। गुरुवार को जब बिल्हा ब्लॉक की शिक्षा अधिकारी (BEO) सुनीता ध्रुव स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचीं, तो उन्हें चार स्कूलों में ताला बंद मिला।

सुबह 7:05 बजे उन्होंने सबसे पहले उमरिया प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया, जहां स्कूल बंद मिला। इसके बाद उन्होंने घूमा, बिटकुली और बरतोरी के सरकारी प्राथमिक स्कूलों का भी दौरा किया। ये तीनों स्कूल भी बंद थे।

सुनीता ध्रुव ने बताया कि इन स्कूलों के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और उनसे जवाब मांगा जाएगा। साथ ही जिन स्कूलों में शिक्षक देरी से पहुंचे, उनकी एक दिन की सैलरी काटने का निर्देश दिया गया है।

16 जून से नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत लगातार स्कूलों की जांच की जा रही है।

बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) डॉ. अनिल तिवारी ने भी कई स्कूलों का निरीक्षण किया था, जहां भी कुछ स्कूल बंद मिले थे और शिक्षक समय पर नहीं पहुंचे थे।

शिक्षा विभाग अब सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाह शिक्षकों पर कार्रवाई कर रहा है ताकि पढ़ाई समय पर शुरू हो और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button