बिलासपुर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 400 हाइवा रेत-मिट्टी जब्त

बिलासपुर जिले में खनिज विभाग ने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान लगभग 400 हाइवा रेत और मिट्टी को बिना वैध दस्तावेज के पाए जाने पर जप्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग की टीम ने ग्राम भिलोनी, जोंधरा, कुकुरदीकला, अमलडीहा और उदईबंद समेत कई क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की। देर रात 3 से 4 बजे के बीच, अमलडीहा और उदईबंद रेत खदान क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से रेत का उत्खनन करते हुए 2 चैन माउंटेन मशीन और 2 हाइवा वाहन मौके से पकड़े गए और इन्हें सील कर दिया गया।

इसके अलावा मस्तूरी रोड तोरवा के पास लाल खदान क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेज के रखे गए लगभग 200 हाइवा रेत और 200 हाइवा मिट्टी को भी जब्त किया गया।

खनिज विभाग ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई