बिलासपुर: लग्जरी और स्लीपर बसें अब शहर से नहीं गुजरेंगी, बदला गया रूट

बिलासपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुगम बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। अब लग्जरी और स्लीपर बसें सीधे शहर से होकर नहीं गुजरेंगी, बल्कि उन्हें आउटर रूट से चलाया जाएगा।

एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) रामगोपाल करियारे ने बताया कि यह फैसला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर लिया गया है। इससे पहले बस संचालकों, जिला प्रशासन, नगर निगम और परिवहन विभाग की कई बैठकें हुई थीं।

नई व्यवस्था के तहत सभी बड़ी यात्री बसों का संचालन अब हाईटेक बस स्टैंड तिफरा से आउटर रूट होते हुए किया जाएगा। इस फैसले का मकसद शहर में ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है।

रतनपुर की ओर जाने वाली बसें अब हाईटेक बस स्टैंड से गब्बर पेट्रोल पंप, छतौना मोड़, पेंड्रीडीह होते हुए नेशनल हाईवे, सकरी और सेंदरी बाईपास से गुजरेंगी। वहीं, मस्तूरी की ओर जाने वाली बसें हाईटेक बस स्टैंड से गुंबर पेट्रोल पंप, सिरगिट्टी और महमंद होकर चलेंगी।

हालांकि छोटी और सामान्य बसें पहले की तरह शहर के अंदर से ही गुजर सकेंगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button