बिलासपुर: दुकान के पैसे में गड़बड़ी, 35 लाख लेकर कर्मचारी फरार

बिलासपुर: पुराना हाईकोर्ट रोड स्थित मीनाक्षी सेल्स नाम की दुकान में पिछले चार सालों से बड़ा घोटाला चल रहा था। यहां काम करने वाले अमन शुक्ला नाम के कर्मचारी पर 35 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है।

अमन दुकान की तरफ से व्यापारियों से वसूली का काम करता था। लेकिन उसने जो पैसे लिए, उन्हें मालिक को देने की बजाय खुद रख लिए। जब दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने पूरा भुगतान कर दिया है लेकिन अकाउंट में पैसे बकाया दिख रहे हैं, तब शक हुआ।

दुकान के मालिक सतीश अग्रवाल ने जब हिसाब-किताब की जांच करवाई, तो सामने आया कि अमन ने बीते 4-5 सालों में करीब 35 लाख रुपये दबा लिए हैं। जब मालिक ने उससे पूछताछ करनी चाही तो अमन शहर छोड़कर भाग गया।

अमन शुक्ला जांजगीर जिले का रहने वाला है और तारबाहर इलाके में किराए से रह रहा था।

अब इस मामले में अमानत में खयानत का केस दर्ज हो चुका है और कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई