बिलासपुर: नशे में धुत शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई – अब चलेगा नशा मुक्ति अभियान

बिलासपुर में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवारी के प्रभारी प्रधान पाठक हितेंद्र तिवारी को निलंबित कर दिया है। तिवारी का शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे नशे की हालत में दिखे और स्कूल के बच्चे उन्हें सहारा देते नजर आए। यह दृश्य न केवल शिक्षकों की गरिमा पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि बच्चों के भविष्य को लेकर भी चिंता बढ़ाता है।

जानकारी के अनुसार, नेवारी के सरपंच ने यह वीडियो अधिकारियों को भेजा, जिसके बाद जांच के उपरांत संयुक्त संचालक शिक्षा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया।

इसी पृष्ठभूमि में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग ने मिलकर ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत शिक्षकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन दीक्षित सभा भवन में किया।

इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि “बच्चों को सही दिशा दिखाने में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम है। उन्हें नशे से दूर रहने के साथ समाज में जागरूकता फैलानी होगी।” उन्होंने शिक्षकों से नशे के सौदागरों की जानकारी पुलिस को देने की अपील भी की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि “नशा समाज की कई बुराइयों की जड़ है, इसलिए पुलिस के साथ नागरिकों को भी इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी।” वहीं, ब्रह्मकुमारी स्वाति दीदी ने कहा कि “अगर हम अपने बच्चों को नशे से बचा लें, तो यह समाज के लिए बड़ी जीत होगी।”

कार्यशाला में शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। बताया गया कि जिले के 400 से अधिक शिक्षक इस अभियान से जुड़ चुके हैं, जो विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और बेहतर भविष्य की ओर प्रेरित कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई