बिलासपुर: एसबीआई मैनेजर का घिनौना कृत्य, किसान से मुर्गे मंगवाकर खाए, लोन नहीं दिया

बिलासपुर। मस्तूरी स्थित एसबीआइ का मैनेजर ने किसान को 12 लाख रुपये लोन देने का लालच देकर 38 हजार के मुर्गे मंगाकर खा गया। इसके साथ ही उसने 12 लाख रुपये का 10 परसेंट कमीशन भी लिया। बाद में उसने किसान को लोन देने से इन्कार कर दिया। अब किसान ने इसकी शिकायत एसडीएम से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर उसने आत्मदाह की चेतावनी दी है। मस्तूरी क्षेत्र के सरगंवा में रहने वाले रूपचंद मनहर किसान हैं। उन्होंने पोल्ट्री व्यवसाय के लिए एसबीआइ मस्तूरी में 12 लाख रुपये लोन का आवेदन दिया था। किसान का आरोप है कि बैंक मैनेजर सुमन कुमार चौधरी ने लोन पास करने के लिए 10 परसेंट कमीशन की मांग की थी।

किसान ने अपनी मुर्गियां बेचकर मैनेजर को कमीशन के रुपये एडवांस में दे दिए। किसान नेअपनी शिकायत में बताया कि उक्त प्रबंधक के द्वारा बैंक लोन में राशि का कमिशन 10 प्रतिशत मांगा गया था उस राशि को मै मुर्गी बेचकर 2 माह के भीतर दे दिया हूँ एवं पुनः लोन देने के बहाने हर शनिवार को देशी मुर्गा खाया गया है जिसका राशि 38,900 / अड़तीस हजार नौं सौ रूपये का मुर्गा खा गया है जिसकी रसीद भी मेरे पास है। अब मुझे मुर्गा की राशि भी वापस नहीं कर रहा है नही मुझे लोन दे रहा है। किसान ने इस बीच हर शनिवार को बैंक का मैनेजर देसी मुर्गा मंगाता था। किसान गांव से देसी मुर्गे लाकर मैनेजर को देता था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button