बिलासपुर: एनएचएम कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से गहराया संकट, आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत काम कर रहे सैकड़ों कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। मई 2025 का वेतन भी अब तक नहीं दिया गया है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

एनएचएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि यह मुद्दा 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखा गया था। उस समय स्वास्थ्य विभाग के सचिव और संचालक ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन अब 13 जून बीत जाने के बावजूद वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में शासन-प्रशासन को लेकर अविश्वास गहरा गया है।

वेतन नहीं मिलने की वजह से कर्मचारियों को मकान का किराया, परिवार का खर्च, और बच्चों की पढ़ाई जैसी जरूरी चीजों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार तनाव में जी रहे कर्मचारियों ने साफ संकेत दिया है कि अगर जल्दी समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

इस मुद्दे को लेकर कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का हल कब और कैसे निकालता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई