बिलासपुर: 267 पेड़ों की कटाई का मामला, रेलवे दस्तावेज पेश करने में नाकाम

बिलासपुर। बिलासपुर। बिना अनुमति कटाई का यह मामला हाई कोर्ट के संज्ञान में लेने का बाद बेहद गंभीर हो गया है। रेलवे में 267 वृक्षों की कटाई के मामले में बिलासपुर सीसीएफ ने आवश्यक दस्तावेज के साथ तलब होने के लिए कहा है। उन्होंने यह पत्र जनरल मैनेजर के नाम भेजा है। इसमें 30 सितंबर की शाम चार बजे तक उपस्थित होने के लिए कहा गया है। इस पर चार अधिकारी सीसीएफ कार्यालय पहुंचे। सीसीएफ प्रभात मिश्रा के समक्ष उपस्थित होने के बाद अधिकारियों को रेलवे को भूमि के स्वामित्व संबंधी अभिलेख, परियोजना का प्रस्ताव, सक्षम अधिकारी द्वारा अनुमोदित प्राक्कलन व वृक्षों की कटाई के संबंध में लिए गए निर्णय, वृक्षों की प्रजाति व संख्या के संबंध में प्रमाणित अभिलेख के साथ वृक्ष कटाई के संबंध में प्राप्त आदेश के साथ उपस्थित होना था। लेकिन रेल अफसरों के बाद परियोजना प्रस्ताव के अलावा कोई भी पुख्ता दस्तावेज नहीं थे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई