बिलासपुर: अवैध निर्माण पर चली बुलडोजर, प्रशासन की सख्त कार्रवाई

बिलासपुर। शहर के ज्वाली पुल के पास नगर निगम और नजूल की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को हटाने के लिए शनिवार को जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया है।

इस जमीन पर कुछ लोगों ने बिना अनुमति और नक्शे की मंजूरी के मकान बना लिए थे। जब यह मामला सामने आया तो नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जमीन का सीमांकन कराया। जांच में पता चला कि कई लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है।

प्रकाश आडवाणी नाम के व्यक्ति द्वारा बनाए गए भवन में भी नियमों का उल्लंघन पाया गया। उन्होंने तय सीमा से बाहर पूर्व दिशा में 1.5 मीटर और उत्तर दिशा में 3 मीटर ज्यादा निर्माण कर लिया था। इसके अलावा, तीसरी मंजिल पर बिना अनुमति के लेंटर भी डलवाया गया था।

प्रशासन ने सभी अवैध निर्माणों को हटाने का नोटिस पहले ही दिया था, अब उसी के तहत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी अवैध कब्जों पर इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई