बिलासपुर: वारंट तामीली में लापरवाही पर 4 पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने की कार्रवाई

बिलासपुर। थाना तोरवा से जुड़े एक आपराधिक मामले में गवाहों की कोर्ट में गैरहाज़िरी पुलिस को भारी पड़ी है। वारंट तामीली में लापरवाही बरतने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरक्षकों और एक महिला आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मामला थाना तोरवा क्षेत्र का है, जहां एक विचाराधीन आपराधिक केस में गवाह कोर्ट में पेश नहीं हो सके। इससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हुई। मामले की जांच कराई गई, जिसमें ड्यूटी में लापरवाही की पुष्टि हुई।

निलंबित कर्मचारियों में आरक्षक राजू सिन्हा, मनोज कुलमित्र, रोहित पाटले (सभी थाना तोरवा) और महिला आरक्षक शोभा तिर्की (जिला पुलिस कार्यालय) शामिल हैं। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसी चूक पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई