बिलासपुर: उद्योगपति से 4.80 करोड़ की ठगी, प्रॉपर्टी और मुनाफे का झांसा देकर लगाए करोड़ों

बिलासपुर। शहर में एक उद्योगपति से 4 करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने “कल्चर क्लब” में निवेश के नाम पर प्रॉपर्टी और मोटे मुनाफे का झांसा देकर यह ठगी की। यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रामा वर्ल्ड में रहने वाले एक उद्योगपति टूर पर बाहर गए थे, जहां उनकी मुलाकात एक अन्य राज्य के फर्म संचालक से हुई। दोस्ती होने के बाद फर्म संचालक ने उद्योगपति को “कल्चर क्लब” में निवेश करने पर प्राइम लोकेशन में प्रॉपर्टी और अच्छा मुनाफा मिलने की बात कही।

आरोपी की बातों पर भरोसा करके उद्योगपति ने साल 2023 से 2025 तक अलग-अलग किश्तों में कुल 4.80 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया। लेकिन ना तो उन्हें कोई प्रॉपर्टी मिली और ना ही मुनाफा। जब उद्योगपति ने जवाब मांगा, तो आरोपी गोलमोल बातें करने लगा। इससे उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

इसके बाद उद्योगपति ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई