फायरिंग में बाइक सवार की मौत, साथी घायल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर में रविवार देर रात हुई गोलीबारी में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल है। जिसे ग्वालियर रेफर किया गया है। फायरिंग की वजह इंटरनेट मीडिया पर की गई एक पोस्ट को बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है।

पुलिस के मुताबिक गोलीबारी में शिवम दांगी निवासी सिंधवारी की मौत हो गई। वहीं उसका साथी विशाल यादव निवासी उड़ीना गंभीर घायल रुप से घायल है। इस मामले में घायल युवक का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में वह आरोपितों के नाम बता रहा है।

घटना का कारण इंटरनेट मीडिया पर की गई एक पोस्ट को बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अभी तक पुलिस ने किसी नामजद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। इससे अभी तक आरोपितों के नाम सामने नहीं आ पाए हैं!

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button