1910 रुपये में कैसे चले घर? बिहान योजना की सक्रिय महिलाओं का कलेक्टरेट में प्रदर्शन

बिलासपुर में एनआरएलएम बिहान योजना से जुड़ी सैकड़ों सीआरपी और सक्रिय महिलाएं मंगलवार को कलेक्टरेट पहुंचीं। बेहद कम मानदेय, बढ़ते काम का बोझ और सुविधाओं की कमी को लेकर महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और कलेक्टर को अपनी मांगों वाला ज्ञापन सौंपा।

महिलाओं का कहना है कि वे गांव-गांव जाकर सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करती हैं। इसके बावजूद उन्हें सिर्फ 1910 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है, जो आज की महंगाई में परिवार चलाने के लिए बिल्कुल भी पर्याप्त नहीं है। कई सक्रिय महिलाओं ने बताया कि पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में इसी काम के लिए 6000 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है, जबकि छत्तीसगढ़ में उनसे ज्यादा काम लेकर कम भुगतान किया जा रहा है।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि कई वर्षों से काम कर रहीं महिलाओं को बिना कारण बताए हटाया जा रहा है। इसके अलावा मोबाइल रिचार्ज, इंटरनेट, यात्रा, बैठकों में आने-जाने का खर्च, सब कुछ उन्हें खुद वहन करना पड़ता है। कई जगह महीनों तक मानदेय नहीं मिलता और कहीं भुगतान में कटौती भी की जा रही है। मोबाइल रिचार्ज के 300-350 रुपये भी 1910 रुपये की आय में निकाल पाना मुश्किल हो रहा है।

महिलाओं की प्रमुख मांगें हैं:

•मानदेय कम से कम 10,000 रुपये प्रतिमाह किया जाए

•न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत भुगतान

•नियुक्ति पत्र और नियमितिकरण

•यात्रा भत्ता, मोबाइल खर्च, अन्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएं

•प्रोत्साहन राशि और लंबित भुगतान तुरंत जारी किए जाएं

महिलाओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि सरकार और प्रशासन इस आंदोलन को लेकर क्या निर्णय लेता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई