बस्तर पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय शोरूम चोर गिरफ्तार

बस्तर: बस्तर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो देश के अलग अलग राज्यों में जाकर गाड़ियों के शोरुम को निशाना बनाता था. गिरोह के लोग गाड़ियों के शोरुम से माल उड़ाकर गायब हो जाते थे. पुलिस ने गिरोह के दो लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. पकड़े गए लोगों से हुई पूछताछ में कई बड़े खुलासे चोरों ने किए हैं. आरोपियों ने बीते दिनों जगदलपुर के परपा थाना इलाके के एक ही रुट पर तीन शोरुमों को निशाना बनाया. चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वो मौके से फरार हो गए. चोरी की वारदात का पता शोरुम मालिक को अगले दिन लगा.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दो चोरों को गिरफ्तार किया.

शातिर गिरोह गाड़ियों के शोरुम को बनाता था निशाना: बस्तर एसपी ने बताया कि 23 और 24 सितंबर की रात को परपा थाना इलाके में तीन शोरुमों में चोरी की वारदात घटी थी. तीनों शोरुम नामी गाड़ी कंपनियों के थे. चोरी की रिपोर्ट शोरुम मालिक की ओर से दर्ज कराने के बाद हमने जांच शुरु की. हमने पुलिस की कई टीमें बनाकर उनको चोरों का सुराग जुटाने में लगाया. क्राइम ब्रांच और सायबर सेल की भी मदद ली. जांच के दौरान हमने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले. जांच में चौंकाने वाला खुलाास हुआ कि ये गिरोह सिर्फ गाड़ियों को शोरुम को ही निशाना बनाता था.,

एमपी के खरगोन से पकड़े गए चोर: पुलिस ने जब चोरों से कड़ाई से पूछताछ की तो वो टूट गए. पुलिस की पूछताछ में चोरों ने बताया कि वो उनके गिरोह में कुल पांच लोग शामिल हैं. सभी लोग मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं. पुलिस ने पकड़े गए दो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. चोरों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए चारपहिया वाहन और 2 लाख रुपए बरामद किए हैं. पकड़े गए लोगों के पास से दो गोदरेज भी मिले हैं. पुलिस गिरोह के बाकी लोगों की तलाश में जुट गई है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button