अंबिकापुर लूटकांड में बड़ी सफलता: पुलिस ने दबोचा मुख्य आरोपी, बरामद की लूट का माल

अंबिकापुर : जमीन कारोबारी से तीन लाख रुपये और सोने की चेन लूटने वाले एक और आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पांच आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था

मुंगेली के वार्ड क्रमांक एक निवासी जमीन कारोबारी नवल किशोर जायसवाल को उदयपुर के ग्राम डांडगांव में जमीन दिखाने के नाम बुलाया गया था। यहां सुनियोजित तरीके से उससे तीन लाख नकद, सोने की चेन सहित अन्य दस्तावेज लूट लिए गए थे। मामले में पुलिस ने पूर्व में पन्ना कुर्रे ,गौरी सोनी ,विजय जायसवाल ,तेरसा राम प्रजापति विश्वप्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

घटना में शामिल विजय कुमार आदिले (45) निवासी कुरमा थाना बलौदा जिला जांजगीर को भी गिरफ्तार किया गया ।पूछताछ में आरोपित ने बताया कि लूट की रकम में से उसे 20 हजार रुपए मिले थे।उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। घटना में शामिल कुछ आरोपित फरार हैं। उनकी भी खोजबीन की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button