जगदलपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला महामंत्री समेत कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

जगदलपुर में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कांग्रेस की महिला महामंत्री कमल झज ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया। वहीं पूर्व महामंत्री अम्मा जी राव भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में करीब 14 महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सभी नए सदस्यों का भाजपा गमछा और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा की नीतियों और सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने इसे भाजपा संगठन की मजबूती और बढ़ते जनाधार का संकेत बताया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button