स्वास्थ्य विभाग में डेंटल चेयर खरीदी में मनमानी, चहेतों को फायदा देने जहां डेंटिस्ट नहीं वहां भी भेजी चेयर; मंत्री बोले करवाएंगे जांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में कांग्रेस की पिछली सरकार के दौरान डेंटल चेयर की खरीद में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में कुल 141 डेंटिस्ट पद हैं, जिनमें से 48 खाली हैं, बावजूद इसके 2022 में 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की 252 डेंटल चेयर खरीदी गईं। हैरानी की बात यह है कि कई ऐसे अस्पतालों को भी चेयर भेज दी गईं जहां डेंटिस्ट डॉक्टर नहीं हैं।

नतीजतन, कई जगहों पर डेंटल चेयर की पैकिंग तक नहीं खोली गई, तो कहीं दूसरे अस्पतालों के डॉक्टरों को बुलाकर इलाज कराया जा रहा है। दुर्ग जिले में तो एक चेयर शिफ्टिंग के दौरान गायब भी हो गई। इस घोटाले में मुख्य भूमिका मोक्षित कार्पोरेशन की रही, जिसके डायरेक्टर शशांक चोपड़ा जेल में बंद हैं। कंपनी ने 2017-18 से सप्लाई सिस्टम में एंट्री ली और 2019 के बाद पूरी सप्लाई प्रणाली पर कब्जा कर लिया। स्वास्थ्य विभाग और CGMSC में सप्लाई के प्रस्ताव कंपनी के अधिकारियों द्वारा बनाए जाते थे और टेंडर उसी हिसाब से जारी होते थे, जबकि जमीन पर आवश्यकताओं की अनदेखी की गई।

हीरापुर के हेल्थ सेंटर में दो साल से डेंटल चेयर की पैकिंग नहीं खुली, क्योंकि वहां डेंटिस्ट की पोस्टिंग ही नहीं थी। भाठागांव में भी डेंटल चेयर सप्लाई हुई लेकिन डेंटिस्ट नहीं होने की वजह से बलौदाबाजार के डॉक्टर सप्ताह में दो दिन ही आते हैं। दुर्ग में जब पैकिंग खोली गई तो कंप्रेशर मशीन ही नहीं मिली, जो चेयर का जरूरी हिस्सा है। खुर्सीपार अस्पताल की एक चेयर भी गायब हो गई। गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, बस्तर, जांजगीर चांपा, रायगढ़ समेत कई हेल्थ सेंटरों में भी डेंटल चेयर भेज दी गई जबकि वहां डेंटिस्ट नहीं थे। यह पूरा मामला रीएजेंट घोटाले की तरह ही स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की गहरी साजिश को दर्शाता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई