महिला डॉक्टर की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, बॉडी में पाया गया सस्पेक्टेड पॉइजन

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रोहित नगर में महिला डॉक्टर की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मामलें में मृतिका डॉक्टर रिचा पांडे के परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद आरोपो के आधार पर कार्रवाई की बात कही है। बता दें कि, बीते रविवार को शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बॉडी में सस्पेक्टेड पॉइजन होना पाया गया। साथ ही हाथ पर इंजेक्शन के ताजे निशान होने की भी पुष्टि भी हुई।

बता दें कि, तीन दिन पहले डॉक्टर रिचा पांडे का शव उसके घर में मिला था। शाहपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय महिला डॉक्टर को सुबह उनके पति ने उन्हें बेहोशी की हालत में बिस्तर पर देखा और 10:30 बजे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों की सिर्फ 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। डॉक्टर दंपति रोहित नगर के SKY ड्रीम कालोनी में रहते थे। शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार, 25 साल की मृतका रिचा पांडे की शादी चार महीने पहले सतना निवासी डॉ. अभिजीत पांडे से हुईं थी। अभिजीत बीडीएस डॉक्टर हैं और एमपी नगर में एक निजी क्लिनिक चलाते हैं। इस केस को सुसाइड मान रही थी। हालांकि, परिजनों के बयान के बाद इस पूरे मामले में नया मोड आ गया है।

रिचा  के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रिचा की हत्या उसके डॉक्टर पति अभिजीत पांडे ने की है। 4 महीने पहले ही रिचा और अभिजीत की शादी हुई थी। दोनों डॉक्टर हैं। रिचा  लखनऊ और अभिजीत सतना का रहने वाला है। रिचा के परिजनों का आरोप है कि, रिचा की मौत का जिम्मेदार उसका पति अभिजीत है। फिलहाल पुलिस मामलें में जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई