शिलांग मर्डर केस में बड़ा खुलासा: पति की हत्या के लिए सोनम रघुवंशी ने दिए 20 लाख की सुपारी, ऑनलाइन मंगवाई कुल्हाड़ी

दिल्ली।  इंदौर निवासी सोनम रघुवंशी द्वारा अपने पति राजा रघुवंशी की शिलांग में कराई गई हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचकर तीन सुपारी किलर्स को 20 लाख रुपये देने का वादा किया था।

राजा और सोनम की मुलाकात रघुवंशी ऐप के जरिए हुई थी और 11 फरवरी को दोनों का रोका हुआ। इसके बाद ही सोनम ने पति को मारने का प्लान बना लिया था। 11 मई को दोनों की शादी हुई और 6 दिन बाद 16 मई को सोनम ने प्रेमी राज के साथ हत्या की योजना को अंतिम रूप दिया।

राजा को हनीमून के बहाने शिलांग ले जाया गया, जहां पहले से ही तीन सुपारी किलर्स मौजूद थे। आरोपियों ने असम के गुवाहाटी में ही ऑनलाइन ‘डाव’ (छोटी कुल्हाड़ी) मंगाई, जिससे राजा की हत्या की गई। 23 मई को सोनम पति को फोटोशूट के बहाने कोरसा की पहाड़ी पर ले गई। रास्ते में जब किलर्स ने थककर हत्या से इनकार किया, तो सोनम ने राजा के पर्स से 15 हजार रुपये निकालकर दिए और कहा, “मारना तो पड़ेगा।”

हत्या के बाद सोनम ने अपना मोबाइल तोड़ दिया और शिलांग से वाराणसी होते हुए गाजीपुर पहुंची। पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपियों का पता लगाया। नेपाल भागने की फिराक में सोनम को जब प्रेमी व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर मिली, तो उसने गाजीपुर में सरेंडर कर दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई