मॉडल हैली बीबर की हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा, ओवेरियन सिस्ट से जूझ रहीं

हॉलीवुड सुपरमॉडल और पॉपस्टार जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बीबर (Hailey Bieber) इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर बताया कि वो दो ओवेरियन सिस्ट (अंडाशय में गठान) से जूझ रही हैं।
हैली की पोस्ट ने फैंस को किया इमोशनल
हैली बीबर ने जो फोटो शेयर की है उसमें वह पेट पर हाथ रखे नजर आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा:
“इस समय मेरे पास 2 ओवेरियन सिस्ट हैं। अगर आप भी इस परेशानी से गुजर रहे हैं, तो जान लीजिए मैं भी आपके साथ हूं।”
उन्होंने बताया कि ये सिस्ट कैंसरस नहीं हैं, लेकिन इससे ब्लोटिंग (पेट फूलना), थकावट, पेट में मरोड़ जैसी परेशानियां हो रही हैं।
पहले भी हो चुकी है ये परेशानी
यह पहली बार नहीं है जब हैली को ओवेरियन सिस्ट की समस्या हुई है। उन्हें साल 2022 में भी यही परेशानी हुई थी, और तब भी उन्होंने इसे लेकर खुलकर बात की थी।
परिवार और निजी जीवन
हैली और जस्टिन बीबर ने 2018 में शादी की थी और साल 2024 में अपने बेटे जैक ब्लूज बीबर (Jack Blues Bieber) का स्वागत किया। हालांकि, कपल ने अभी तक अपने बेटे की कोई तस्वीर सार्वजनिक नहीं की है।
फैंस कर रहे हैं दुआएं
हैली की यह पोस्ट सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। #GetWellSoonHailey और #HaileyBieber ट्रेंड कर रहे हैं, जिसमें लोग उनके साहस और खुलेपन की तारीफ कर रहे हैं।





