रायपुर में GST का बड़ा छापा, दो फर्मों में 1 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्टेट GST विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फर्मों पर छापेमारी की है। भैंसथान स्थित आशापुरा कॉम्प्लेक्स के लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स में करीब 1 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है।
गुरुवार तड़के सुबह करीब 4 बजे GST विभाग की टीम ने दोनों फर्मों पर एक साथ दबिश दी। GST चोरी और बोगस बिलिंग की शिकायत मिलने के बाद करीब 10 अधिकारियों की टीम चार अलग-अलग ठिकानों पर जांच करने पहुंची थी। दस्तावेजों की जांच के दौरान लगभग 1 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी की पुष्टि हुई।
कड़ी कार्रवाई की तैयारी
GST विभाग अब दोनों फर्मों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इसमें टैक्स रिकवरी, भारी जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई शामिल हो सकती है।
स्टेट GST अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।





