बिलासपुर में धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा, FIR दर्ज

बिलासपुर.
बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में धान खरीदी के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। मल्हार समिति के भौतिक सत्यापन के दौरान धान में रेत और भूसी मिलाकर धोखाधड़ी की गई थी। मामले में समिति प्रभारी संतु यादव और डाटा एंट्री ऑपरेटर देवेंद्र बंजारे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने देवेंद्र बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि संतु यादव फरार है। ASP उदयन बेहार का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ग्राम भगवानपाली स्थित मल्हार समिति में धान खरीदी के दौरान बड़ा खेल सामने आया है। शाखा प्रबंधक ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि धान की खरीदी के दौरान ऑनलाइन एंट्री में हेराफेरी की गई और धान में रेत और भूसी मिलाकर अफरा-तफरी की गई। पुलिस ने देवेंद्र बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि संतु यादव की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई