छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव ,10 जिलाध्यक्ष बदले, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कांग्रेस पार्टी ने राज्य के 10 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है, जिनकी सूची हाल ही में जारी की गई है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मंजूरी मिलने के बाद, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 10 जिलों के नए अध्यक्षों की सूची जारी की है। इन नियुक्तियों के साथ, पार्टी संगठन में बदलाव की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
जिन जिलों के अध्यक्ष बदल दिए गए हैं उनमे –

बालोद – चंद्रेश हिरवानी, दुर्ग (ग्रामीण) – राकेश ठाकुर, नारायणपुर – बिसेल नाग.कोंडागांव – बुधराम नेताम, कोरबा (शहर) – नाथुलाल यादव, कोरबा (ग्रामीण) – मनोज चौहान, बलौदा बाजार – सुमित्रा घृतलहरे, सारंगढ़-बिलाईगढ़ – ताराचंद देवांगन, सरगुजा – बालकृष्ण पाठक, बलरामपुर – कृष्ण प्रताप सिंह, बेमेतरा – आशीष छाबड़ा, इन बदलावों के बाद, संभावना जताई जा रही है कि प्रदेश में और भी नियुक्तियाँ की जा सकती हैं।





