big breaking: बड़ा नक्सली हमला, 10 जवान शहीद, कई जवानों के घायल होने की खबर

बीजापुर। बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ी वारदात अंजाम दिया है। नक्सलियों ने पहले तो घात लगाकर पुलिस वाहन को ब्लास्ट किया, फिर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में अभी तक 10 जवानों के शहीद होने की खबर आ रही है। वहीं कई जवानों के घायल होने की भी खबर है। फिलहाल अभी-भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। गौरतब है की कुटरू मार्ग में सुरक्षा बल के जवान बड़ी सर्चिंग के लिए निकले थे, जिसके बाद घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों से भरी वाहन को ब्लास्ट कर दिया। फिलहाल अभी भी दोनों के भी जंगल में मुठभेड़ जारी है।





