FIR में 3 महीने की देरी पर बड़ी कार्रवाई:ASI सस्पेंड, टीआई लाइन अटैच

बलरामपुर। जिले में एक महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और बाद में उसकी आत्महत्या के मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस मामले में तीन महीने तक फिर दर्ज नहीं करने पर सरगुजा रेंज के आईजी दीपक कुमार झा ने कड़ा कदम उठाया है।

आईजी के आदेश पर सनावल थाना क्षेत्र के ASI रोशन लकड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, वहीं थाना प्रभारी गजपति मिर्रे को लाइन अटैच किया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, एक शादीशुदा महिला के साथ कुछ युवकों ने कथित तौर पर घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस घटना से टूट चुकी महिला ने उसी रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को आरोपियों के नाम बताए, लेकिन पुलिस ने इसे केवल आत्महत्या का मामला बताकर FIR दर्ज करने में टालमटोल की।

परिजन न्याय की उम्मीद लेकर जब आईजी के पास पहुंचे, तब पूरे मामले की नए सिरे से जांच कराई गई। जांच में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद यह सख्त कार्रवाई की गई।

आईजी दीपक कुमार झा ने स्पष्ट कहा है कि महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई