दुर्ग शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोप में 3 प्राचार्य और 1 शिक्षक निलंबित

भिलाई। दुर्ग जिले के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। विभाग ने एक साथ तीन प्राचार्य और एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। यह पहली बार है जब एक ही शिकायत पर चार लोगों पर एक साथ कार्रवाई हुई है।

मार्च 2024 में प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी ने फरीदनगर के प्रभारी प्राचार्य नौशाद खान और शिक्षक निजामुद्दीन के खिलाफ शिकायत की थी। जांच में सामने आया कि दोनों ने मिलकर तकियापारा संकुल केंद्र के अकाउंट से करीब 1.84 लाख रुपए का गबन किया।

इसी जांच में यह भी पाया गया कि बाद में वहां पदस्थ हुईं महिला प्राचार्य वंदना पांडे और आशा टेकाम को गड़बड़ी की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई। इसे भ्रष्टाचार में उनकी संलिप्तता माना गया और उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।

शिकायत दर्ज होने के डेढ़ साल बाद हुई इस कार्रवाई ने शिक्षा विभाग में बड़ा संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कदम ईमानदार शिक्षकों और अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ काम करने की प्रेरणा देगा।
यह मामला शिक्षा विभाग में जवाबदेही और ईमानदारी की दिशा में एक मिसाल माना जा रहा है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई