Big action by the collector: अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, सत्यापन में 1222 क्विंटल धान का रकबा कराया गया समर्पित

बिलासपुर। बिलासपुर में धान के अवैध संग्रहण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सत्यापन में धान की कमी पाए जाने पर 1222 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बची हुई खरीदी सीमा के दौरान सत्यापन को और भी अधिक कड़ा किया जाए ताकि दलालों और बिचौलियों को कोई मौका न मिले।

जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों पर भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें कई कृषकों के पास टोकन के अनुरूप धान नहीं मिला। पचपेड़ी के जोधरा केंद्र में 383.20 क्विंटल, मस्तुरी के जैतपुर में 278 क्विंटल और विद्याडीह में 91 क्विंटल धान का रकबा समर्पण कराया गया। वहीं, सीपत के जेवरा केंद्र में 470 क्विंटल धान का सत्यापन किया गया, लेकिन किसान के पास धान उपलब्ध नहीं मिला। प्रशासन की इस सख्ती से धान की अवैध खरीदी और भंडारण पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई