सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त

सुकमा। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। इस फैक्ट्री से हथियार और विस्फोटक तैयार किए जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, सुकमा के मेट्टुगुड़ा कैंप इलाके में चल रही इस फैक्ट्री से जवानों ने हथियार बनाने और विस्फोटक तैयार करने की मशीनें भी बरामद की हैं। फैक्ट्री को नष्ट करने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया।
यह संयुक्त कार्रवाई जिला बल सुकमा और कोबरा 203 वाहिनी ने मिलकर अंजाम दी है। सुरक्षाबलों की इस सफलता से नक्सलियों को बड़ा झटका माना जा रहा है।





