बलौदाबाजार में दशहरे से पहले बड़ी कार्रवाई, 500 से अधिक पेटी अवैध शराब जब्त

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप को तस्करी करते पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक सुनसान मकान में छापेमारी की, जहां बड़ी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, पकड़ी गई अवैध शराब की मात्रा 500 पेटियों से अधिक है और यह संख्या आगे और बढ़ सकती है। दशहरा के बाद शराब को खपाने की योजना थी।

बता दें कि कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर हथबंद थाना क्षेत्र के ग्राम रिंगनी में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने अवैध शराब का जखीरा मिलने की पुष्टि की और बताया कि यह सफलता मुखबिर की सूचना के आधार पर मिली है। उन्होंने कहा कि फिलहाल 500 पेटी से अधिक अवैध शराब बरामद की गई है और इसकी सटीक मात्रा की गिनती के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

गौरतलब है कि पुलिस द्वारा जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये से अधिक है, जो पूरी कार्रवाई के बाद बढ़ सकती है। फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button