वोटर लिस्ट विवाद पर भिड़े भूपेश-साव, आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु

रायपुर। बिहार में वोटर लिस्ट संशोधन के मुद्दे ने अब छत्तीसगढ़ की सियासत को भी गरमा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर “वोट चोरी” के आरोप लगाते हुए दावा किया कि चोरी के वोटों के सहारे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है।

बिलासपुर में मीडिया से बात करते हुए बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर फर्जी वोटिंग हुई और इसके लिए निर्वाचन आयोग पूरी तरह जिम्मेदार है। उन्होंने याद दिलाया कि राहुल गांधी ने हाल ही में ठोस सबूतों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिससे देशभर में हलचल मच गई थी।

इन आरोपों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की बुद्धि पर तरस आता है। जब वे सत्ता में रहते हैं, तब चुनाव प्रक्रिया पर कोई सवाल नहीं उठाते, लेकिन जैसे ही विपक्ष में आते हैं, तो EVM से लेकर वोटर लिस्ट तक हर चीज पर संदेह जताने लगते हैं। साव ने कहा कि वोटर लिस्ट तैयार करने की एक वैधानिक प्रक्रिया है, जिसके बाद ही इसे जारी किया जाता है।

डिप्टी सीएम ने सवाल किया कि जब पूरे चुनाव संपन्न हो चुके हैं, तो अब वोटर लिस्ट पर सवाल उठाने का क्या मतलब है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव होने पर भी कांग्रेस हार चुकी है। कल को यह किसी और मुद्दे पर आरोप लगाएंगे। उनके मुताबिक, कांग्रेस केवल भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब देश की जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी। यह विवाद दर्शाता है कि वोटर लिस्ट संशोधन का मुद्दा सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रीय सियासी टकराव का हिस्सा बन गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई